Thursday 12 May 2016

तरबूज के फायदे अनेक

तरबूज के फायदे अनेक

गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन करना तुरन्त ऊर्जा प्रदान करता है साथ ही बहुत ही स्वादिष्ट भी
होता है | तरबूज का सेवन अनेक बिमारियों से बचाता है |



तरबूज के फायदे :-

1. लू (Sun Strock) से बचाता है- तरबूज गर्मी में तेज धूप के कारण सूर्य द्वारा शरीर का जलीयांश सोख लिया जाता है| डिहाईड्रेशन हो जाता है| शरीर का तापमान बढ़कर लू की स्थिति पैदा हो जाती है| ऐसी स्थिति में
तरबूज का सेवन तुरन्त शक्ति देता है, शरीर में पानी की पूर्ति करता है जिससे लू से बचाव होता है |

2. गर्मी में ताजगी लाता है तरबूज गर्मी के मौसम में भूख मर जाती है खाने की इच्छा नहीं होती है पाचन शक्ति मन्द हो जाती है | ऐसी स्थिति में तरबूज के छोटे-छोटे टुकड़े करके उनपर कालीमिर्च एवं काला
नमक बुरक कर खाना अरूचि को दूर करता है, शरीर को तुरन्त ताजगी देता है, पाचन सुधारता है |

3. दिल का रक्षक है तरबूज का सेवन शरीर में कोलेस्ट्रोल को घटाता है, साथ ही रक्तचाप को नियंत्रण में
रखता है | जिससे ह्रदय रोगों से बचाव होता है |

4. किडनी के लिये फायदेमंद तरबूज पेशाब के द्वारा शरीर तरबूज मूत्रल होता है इससे पेशाब साफ एवं खुलकर आता है यह पेशाब की रूकावट को दूर करता है, जिसमे विषाक्त तत्वों को गुर्दों के माध्यम से शरीर
से बाहर निकाल देता है |

5. तनाव अवसाद में उपयोगी तरबूज तरबूज की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह दिमाग को शान्त रखता है तनाव को कंट्रोल करता है, मीठा एवं स्वादिष्ट है जिससे मन प्रसन्न होता है और डिप्रेशन को दूर
करता है |

6. इम्युनिटी बढ़ाता है, सुंदरता निखारता है तरबूज में प्रचुर मात्रा में विटामिन , बी, सी तथा अनेक खनिज लवण पाये जाते हैं जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है, बिमारियों से बचाव होता है | तरबूज का ज्यूस त्वचा को जवां बनाता है, उम्र के प्रभाव को कम करता है | तरबूज का गुदा त्वचा पर रगड़ने से

त्वचा में निखार आता है, चेहरे की सुंदरता बढ़ती है |